ग्यारसपुर: नोलास हाई स्कूल की हरित क्रांति भूमि पर दबंगों का कब्जा
शासन द्वारा स्कूलों को विकास कार्यों के लिए आवंटित की जाने वाली हरित क्रांति भूमि पर अवैध कब्जों का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है।शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार ग्यारसपुर क्षेत्र के नोलास हाई स्कूल को भी हरित क्रांति योजना के तहत भूमि आवंटित की गई थी, जिस पर अब क्षेत्र के दबंगों का कब्जा बताया जा रहा है।