पाली: ग्राम इमलिया कलां स्थित चेक डैम के पास खुलेआम संचालित हो रहे फड़ में प्रतिदिन लग रही लाखों रुपए की हार-जीत की बाजी
Pali, Lalitpur | Nov 9, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया कलां स्थित चेक डैम के पास भी बेख़ौफ़ ढंग से संचालित हो रहा जुए का फड़ संबंधित जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन उक्त जगह पर जुआरियों द्वारा लाखों रुपए की हार जीत की बाजी लगाई जाती है।