युवक को घेरकर बरसाई बेल्टें... बचाने पहुंची युवती पर भी हमलावरों ने मारे थप्पड़। LIVE VIDEO ने मचा दी सनसनी!” सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर बेल्टों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जब एक युवती उसे बचाने के लिए आगे आती है, तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है। वायरल वीडियो में सड़क पर हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। इस घटना को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं — आखिर ऐसी नौबत क्यों आई। #Aligarh #ViralVideo #uttarpadesh #bjp
Jhajjar, Jhajjar | Jun 4, 2026