Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा, बजरंग दल रोड पर भी उतरना जानता हैं लड़ाई करना भी जानता है -अमित हिंदू। गुरुग्राम के बस स्टैंड वर्कशॉप के अंदर बने पचास साल पुराने मंदिर की लाईट काटने और पानी बंद करने के सुचना सुनकर भड़के हिंदू संगठन के पदाधिकारी। गुरुग्राम के बस स्टैंड वर्कशॉप के अधिकारी पर लगे पचास साल पुराने मंदिर की लाईट काटने और पानी की लाईन बंद करने के आरोप।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

MORE NEWS

मुठभेड़ के बाद 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से अपराधी हुआ घायल

आरोपी गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात में था वांछित
 
आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में  गंभीर धाराओं में दर्ज है 17 मुकदमे

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 3 जून । 2/3 जून‌ की रात को अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी के बाईक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम की तरफ जाने के संबंध में प्राप्त हुई। 

उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 जून की सुबह 3 बजे पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम पर नाकाबंदी करके आरोपी के आने का इंतजार करने लगी। जिसके कुछ समय के बाद (लगभग 40 मिनट) एक बाईक आती हुई दिखाई दी जिस पर 1 व्यक्ति सवार था। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी बाइक के लगाकर रोकने का प्रयास किया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बाइक वापिस मोड़कर भागने लगा तो बाईक गिर गई तथा आरोपी पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी को बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए वार्निंग फायर के बाद जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई तो आरोपी के एक गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपी की पहचान नितिन उर्फ छोटा (उम्र-23 वर्ष) निवासी मारौत जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। 

पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। 

उपरोक्त मुठभेड़ में कुल 7 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की तरफ 4 फायर तथा पुलिस की तरफ से 3 फायर किए गए।  पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 बाईक, 1 पिस्टल, खाली खोल कारतूस बरामद किए गए।

उपरोक्त आरोपी ने थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने के एक अभियोग में वांछित था जिसमें आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी के कब्जा से बरामद हुई बाइक थाना पालम विहार, गुरुग्राम के क्षेत्र से चोरी की हुई है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर फिरौती मांगने, डकैती करने, हत्या करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 17 अभियोग दिल्ली व हरियाणा में अंकित है। 

उपरोक्त आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

मुठभेड़ के बाद 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार मुठभेड़ में गोली लगने से अपराधी हुआ घायल आरोपी गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात में था वांछित आरोपी पर हरियाणा और दिल्ली में गंभीर धाराओं में दर्ज है 17 मुकदमे गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 3 जून । 2/3 जून‌ की रात को अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी के बाईक पर सवार होकर अवैध हथियार सहित पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम की तरफ जाने के संबंध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 3 जून की सुबह 3 बजे पटौदी रोड से सैक्टर-93, गुरुग्राम पर नाकाबंदी करके आरोपी के आने का इंतजार करने लगी। जिसके कुछ समय के बाद (लगभग 40 मिनट) एक बाईक आती हुई दिखाई दी जिस पर 1 व्यक्ति सवार था। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी बाइक के लगाकर रोकने का प्रयास किया। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बाइक वापिस मोड़कर भागने लगा तो बाईक गिर गई तथा आरोपी पुलिस की टीम पर गोली चलाते हुए भागने लगा। जिसमें एक गोली पुलिस कर्मचारी को बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन फिर भी आरोपी गोली चलाता रहा। तभी पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा करते हुए वार्निंग फायर के बाद जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई तो आरोपी के एक गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी जमीन पर गिर गया, जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया। आरोपी की पहचान नितिन उर्फ छोटा (उम्र-23 वर्ष) निवासी मारौत जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण घायल हुए बदमाश/आरोपी को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया तथा सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट टीमों को अवगत करवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। उपरोक्त वारदात के सम्बन्ध में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त मुठभेड़ में कुल 7 राउंड फायर हुए, जिनमें से आरोपी की तरफ 4 फायर तथा पुलिस की तरफ से 3 फायर किए गए। पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा उपरोक्त अभियोग की *वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 बाईक, 1 पिस्टल, खाली खोल कारतूस बरामद किए गए। उपरोक्त आरोपी ने थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में अपहरण करके फिरौती मांगने के एक अभियोग में वांछित था जिसमें आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी के कब्जा से बरामद हुई बाइक थाना पालम विहार, गुरुग्राम के क्षेत्र से चोरी की हुई है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर फिरौती मांगने, डकैती करने, हत्या करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 17 अभियोग दिल्ली व हरियाणा में अंकित है। उपरोक्त आरोपी उपचाराधीन है, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने उपरान्त आरोपी को उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

गुरुग्राम के बस स्टैंड वर्कशॉप के अंदर बने पचास साल पुराने मंदिर की लाईट काटने और पानी बंद करने के सुचना सुनकर भड़के हिंदू संगठन के पदाधिकारी।

गुरुग्राम के बस स्टैंड वर्कशॉप के अंदर बने पचास साल पुराने मंदिर की लाईट काटने और पानी बंद करने के सुचना सुनकर भड़के हिंदू संगठन के पदाधिकारी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

गुरुग्राम वासियों को मिलेगी बड़ी राहत कैनविन आरोग्य धाम में शामिल हुईं अत्याधुनिक 3 चिकित्सा मशीनें

गुरुग्राम, गौरव गर्ग। गुरुग्राम के कैनविन आरोग्य धाम (कैनविन फाउंडेशन) ने क्षेत्रवासियों को बेहद कम दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन द्वारा संस्थान में करीब 60 से 70 लाख रुपये की लागत वाली चार नई अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें शामिल की गई हैं। इन नई मशीनों में एक उच्च गुणवत्ता वाली एनेस्थीसिया मशीन, एक वेंटिलेटर और दो डायलिसिस मशीनें शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई ये मशीनें जर्मनी और यूएसए (अमेरिका) जैसे देशों से आयात की गई हैं, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी।
बाइट-डॉ डीपी गोयल(संस्थापक canwin फाउंडेशन)

फाउंडेशन के संस्थापको ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के बेस्ट से बेस्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। कैनविन आरोग्य धाम में सभी प्रकार की जांच और सेवाएं सरकारी अस्पतालों की दरों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहाँ डॉक्टरों की एक कुशल और अनुभवी टीम के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है, ताकि मरीजों को सटीक और समय पर इलाज मिल सके। विशेष बात यह है कि रविवार के दिन भी संस्थान में मरीजों के देखने के लिए सभी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं।

संस्थान ने अपनी विभिन्न सेवाओं की दरों का उल्लेख करते हुए बताया कि यहाँ मात्र 100 में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा, मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा 750, एमआरआई (MRI) 3000 और सामान्य प्रसव (डिलीवरी) की सुविधा मात्र 11,000 में उपलब्ध है। देश के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की है कि यदि उनके यहाँ किसी बेटी का जन्म होता है, तो वे परिवार को शगुन के रूप में 2100 की राशि भी भेंट करते हैं। संस्थान का प्रयास है कि आईसीयू (ICU) और नीकू (NICU) के रेट भी आम जनता के लिए न्यूनतम रखे जाएं।

गुरुग्राम वासियों को मिलेगी बड़ी राहत कैनविन आरोग्य धाम में शामिल हुईं अत्याधुनिक 3 चिकित्सा मशीनें गुरुग्राम, गौरव गर्ग। गुरुग्राम के कैनविन आरोग्य धाम (कैनविन फाउंडेशन) ने क्षेत्रवासियों को बेहद कम दरों पर विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन द्वारा संस्थान में करीब 60 से 70 लाख रुपये की लागत वाली चार नई अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें शामिल की गई हैं। इन नई मशीनों में एक उच्च गुणवत्ता वाली एनेस्थीसिया मशीन, एक वेंटिलेटर और दो डायलिसिस मशीनें शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से लाई गई ये मशीनें जर्मनी और यूएसए (अमेरिका) जैसे देशों से आयात की गई हैं, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी। बाइट-डॉ डीपी गोयल(संस्थापक canwin फाउंडेशन) फाउंडेशन के संस्थापको ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के बेस्ट से बेस्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। कैनविन आरोग्य धाम में सभी प्रकार की जांच और सेवाएं सरकारी अस्पतालों की दरों पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहाँ डॉक्टरों की एक कुशल और अनुभवी टीम के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है, ताकि मरीजों को सटीक और समय पर इलाज मिल सके। विशेष बात यह है कि रविवार के दिन भी संस्थान में मरीजों के देखने के लिए सभी विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। संस्थान ने अपनी विभिन्न सेवाओं की दरों का उल्लेख करते हुए बताया कि यहाँ मात्र 100 में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा, मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा 750, एमआरआई (MRI) 3000 और सामान्य प्रसव (डिलीवरी) की सुविधा मात्र 11,000 में उपलब्ध है। देश के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रेरित होकर फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की है कि यदि उनके यहाँ किसी बेटी का जन्म होता है, तो वे परिवार को शगुन के रूप में 2100 की राशि भी भेंट करते हैं। संस्थान का प्रयास है कि आईसीयू (ICU) और नीकू (NICU) के रेट भी आम जनता के लिए न्यूनतम रखे जाएं।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026