सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 गोसलपुर में गेहूं से लोड ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
नेशनल हाईवे 30 गोसलपुर के पास शनिवार शाम गेहूं से लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान चालक और कंडक्टर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई ।दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 19ha2831 गेहूं लेकर सिहोरा से जबलपुर की ओर जा रहा था।