धरहरा: केस उठाने की धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांगी, रात में हथियारबंद बदमाशों ने खटखटाया दरवाजा, बदमाश गिरफ्तार
पूर्व में दर्ज मामले को वापस लेने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में लड़ैयाटांड़ पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी सत्यनारायण साव का पुत्र नीतीश कुमार है। लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी स्व. मुकेश मंडल की पत्नी गुड़िया देवी ने पुलिस को बताया