आंवला: मामूली बात को लेकर हुए विवाद के मामले में आंवला पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ शांति भंग में की कार्रवाई, भेजा न्यायालय
Aonla, Bareilly | May 14, 2024 आंवला क्षेत्र के गांव मनोना निवासी प्रथम पक्ष के प्रमोद, गौरव तथा दूसरे पक्ष के विष्णु, कुशल के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज हो रही थी तो वही अलीनगर के प्रथम पक्ष के पूरनलाल द्वितीय पक्ष के महावीर के बीच गाली गलौज को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस ने उक्त सभी 6 लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा है।