औरैया: जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शौ शैय्या चिकित्सालय का निरीक्षण किया, स्वाइन फ्लू रोकथाम एवं उपचार व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपद में स्वाइन फ्लू की संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 100 शैय्या चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, दवाओं, आवश्यक उपकरणों, साफ-सफाई, चिकित्सकीय स्टाफ तथा संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं क