⚠️ दिबियापुर में युवक को गोली लगने के मामले में पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
गुरुवार देर रात दिबियापुर में हुई घटना के बाद घायल युवक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि कुछ लोग घर में घुस आए और युवक को गोली मार दी। आरोप है कि युवक के घायल होने के बाद जब परिजनों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए, तब बाहर मौजूद लोगों ने कई राउंड फायरिंग की।
गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है।
📹 देखिए, पीड़ित परिवार ने घटना को लेकर क्या आरोप लगाए हैं।
📍 दिबियापुर, औरैया
दिबियापुर द लीजेंड — जानकारी भरोसे की