परसिया: स्वास्थ्य विभाग ने अंजली भगत क्लिनिक को किया सील, युवती-बालक के गलत उपचार का आरोप
स्वास्थ्य विभाग ने परासिया थाने के समीप के अंजली भगत क्लिनिक को सील कर दिया है। क्लिनिक के संचालक अजय भगत पर एक युवती और एक बालक के गलत उपचार का आरोप था। शिकायत के बाद बीएमओ डा अंकित सहलाम ने एक टीम बनाई। बीएमओ ने शनिवार को 4 बजे बताया कि टीम ने जाकर अंजली भगत क्लिनिक को सील कर दिया। अस्पताल में ताला लगा दिया गया।