जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने आज स्टेशन रोड कर्वी, पुरानी बाजार कर्वी में आयोजित हो रही रामलीला स्थलों में साफ सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल एवं गुलाब गुप्ता से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की जिसमें कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यहां पर लगभग 85 वर्ष से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है यह रामलीला प्रतिदिन सांयकाल 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जा रही है रामलीला का समापन दशहरा के दिन होता है रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक का अंग वस्त्र भेज कर स्वागत भी किया गया, इसी प्रकार पुरानी बाजार कर्वी में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 165 वां रामलीला महोत्सव का आयोजन नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि सभी रामलीला स्थानों का अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से रहे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति विसर्जन को लेकर बेडी पुलिया स्थित दुर्गादास के तालाब का औचक निरीक्षण किया गया, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि 15 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों की तैयारियां पूर्ण हो जाए वहां पर सिविल वर्क अवश्य करा लिया जाए ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती कंचन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।