सायला: पोषाणा गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Sayla, Jalor | Feb 13, 2025 सायला के पोषाणा में एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर सायला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। सायला थाने के कॉन्स्टेबल अर्जुन ने बताया कि सायला के पोषाणा में निवासी उमाराम (27) पुत्र राजाराम भील ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।