सायला: सायला के बावतरा पादरू रोड़ पर बाइक और कार में हुई भीषण टक्कर, एक व्यक्ति की मौत और एक घायल
Sayla, Jalor | Feb 6, 2025 सायला के बावतरा पादरू रोड़ पर बाइक-कार में भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 की सहायता से गंभीर घायल को सायला अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं प्राथमिक उपचार कर भीनमाल रेफर किया गया। मृतक व घायल दोनों ही मेगलवा के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना पर सायला पुलिस मौके पर पहुँची।