सायला: आयुर्वेदिक औषधालय उम्मेदाबाद में आग लगने से पलंग पर सो रहा डॉक्टर जिंदा जला, केवल पैर का टुकड़ा बचा
Sayla, Jalor | Feb 3, 2025 क्षेत्र के उम्मेदाबाद में आयुर्वेदिक अस्पताल में अज्ञात से लगी आग के कारण अस्पताल में सो रहे आयुर्वेद डॉक्टर जिंदा जल गया। पलंग पर सो रहे डॉक्टर का केवल एक पैर का टुकड़ा बचा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटना का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक जयपुर के करतारपुर भगवती नगर निवासी डॉक्टर मुरारी लाल मीणा उम्मेदाबाद अस्पताल में कार्यरत थे।