मंझनपुर: मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, 12 मरीजों का हुआ सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन
मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में 27 मार्च को विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की जांच और सर्जरी द्वारा उपचार करना था। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद एक आम नेत्र रोग है, जो आमतौर पर 55 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक पाया जाता है।