मंझनपुर: यूसुफपुर रारा में पेड़ के नीचे जलाई गई आग की चिंगारी से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यूसुफपुर रारा गांव के रहने वाले मनोज कुमार त्रिपाठी के गेहूं की खेत में शुक्रवार को आग लग गई।आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल चलकर राख हो गई।लोगों ने बढ़ती हुई आग पर काबू पा लिया है।बताया जाता है कि बगल में मौके के पेड़ के नीचे पत्तियों को इकट्ठा कर किसी ने आग लगाई थी।राजस्व कर्मी गांव पहुंचे और हुवे नुकसान का आकलन करने में जुट गए।