मंझनपुर: जिलाधिकारी ने सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ मंझनपुर कलेक्ट्रेट में की बैठक
कौशाम्बी जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु नामित केंद्राध्यक्षों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। बैठक मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित हुई, जिसमें परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।