मंझनपुर: मंझनपुर में प्रधानाध्यापक शराब के नशे में स्कूल आता था, बच्चों से सिगरेट मंगवाकर करता था मारपीट, डीएम से की गई शिकायत
चायल तहसील के प्राथमिक विद्यालय धारुपुर में तैनात प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह शराब के नशे में स्कूल आता था, बच्चों से सिगरेट मंगवाता था और मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। बुधवार को प्रधानाध्यापक ने सातवीं कक्षा के छात्र राजू को बेरहमी से थप्पड़ मार दिया, जिससे वह डर के कारण स्कूल जाने से कतराने लगा है।