मंझनपुर: मंझनपुर के जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, एसडीएम व थानाध्यक्ष रहे उपस्थित
मंझनपुर जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को समय 1:30 शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम अजेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष संजय तिवारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह लगातार इलाके में गश्त कर निगरानी बनाए रहे।