आबू रोड: आबूरोड लूनियापूरा क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने 6 घंटे बाद आरोपी को किया गिरफ्तार
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के लूनियापुरा स्थित हनुमान टेकरी मार्ग पर कोलीवास इलाके में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नशे की हालत में एक पड़ोसी युवक ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रवि भील की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आबूरोड शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची