सिवनी के कुरई ब्लॉक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा निःशुल्क फल्ली वितरण कार्यक्रम किसानों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शनिवार को किसानों ने आरोप लगाए कि वितरण में अव्यवस्था, लंबी कतारें और जानकारी की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।