घाटोल: प्रजापति समाज ने राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
प्रजापति समाज संगठन जिला बांसवाड़ा की ओर से रविवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने, शिक्षा एवं समाज के सर्वांगीण विकास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मंगलवार शाम 4 बजे मिली बैठक के बाद समाज की ओर से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल जी गायरी घाटोल को लिखित ज्ञापन सौंपा।