मितौली: पुलिस ने मैगलगंज बायपास फ्लाईओवर के पास से एक चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपियों को किया गिरफतार
मैगलगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बा मैगंलंगज बाईपास फ्लाई ओवर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की हुई काले रंग की एक हीरो डीलक्स बाइक बरामद की है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 32 जीएस 7009 है। पकड़े गए बाइक चोरों में मोनूपाल पुत्र सुरेश पाल व यूसूफ पुत्र नासिर को गिरफ्तार किया है।