भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान के आह्वान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 87 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। जिसमें रक्त वीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर नगर परिषद सभापति शिव रतन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।