कोतवाली थाना पुलिस ने 10000 की इनामी एक महिला को ईदगाह मोड़ से गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अनीता पत्नी राजकमल के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें लंबे समय से फरार चल रही थी। महिला को ईदगाह मोड़ से कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।