उदेई मोड थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिब्स्या रोड के पास से एक कंटेनर को जप्त किया है। जिसे जांच करने पर उसमें 34 गोवंश मिले। जिनकी कंटेनर में ही मौत हो चुकी थी। वहीं इसके चालक व परिचालक मौके पर नहीं मिले। वही सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करा कर जेसीबी से खुदाई करवा कर दफनाया गया।