दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी इमरजेंसी ट्रेन के पास पुलिया के ऊपर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई ।इमरजेंसी ट्रेन के पास शव पड़ा होने की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। रेल प्रशासन कि लापरवाही से करीब 4 घंटे तक शव को नहीं उठाया गया।