गंगापुर: गंगापुर सिटी में आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाता 21 अप्रैल तक करें मतदान
लोकसभा आम चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के तहत आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के मतदान के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश अनुसार एक आर ओ कार्यालय पर एक पीवीसी डाक मत पत्र मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। प्रभारी अधिकारी पीवीसी एवं उपखंड अधिकारी मलाना डूंगर ने बताया कि द्वितीय चरण के पात्र मतदाताओं की सूची एवं पोस्ट वोट वितरित किए जा चुके हैं।