चक्रधरपुर: बिरसा मुंडा की प्रतिमा पुनर्स्थापना, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी
चक्रधरपुर के टोकलो हाट बाजार चौक से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाए जाने और उसे क्षतिग्रस्त कर लावारिस हालत में रखे जाने के विरोध में आदिवासी मुंडा समाज का आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा।