झारखंड स्थापना दिवस पर मंडल कारा चाईबासा में लगी जेल अदालत, एक मामले का निष्पादन
एक मामले में दो बंदियों की रिहाई का आदेश, स्वास्थ्य जांच शिविर में बंदियों की हुई जांच
चाईबासा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल कारा चाईबासा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम की ओर से जेल अदालत का आयोजन किया गया।