फिरोजाबाद नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा निकाली गई दिव्यांगजन तिरंगा यात्रा
फिरोजाबाद। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में आज नारायण दिव्यांग सेवा समिति के तत्वावधान में "दिव्यांगजन तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ। यात्रा को सदर विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर CA नितिन अग्रवाल और जया शर्मा ने भी दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया।
तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, सेंटर चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेश्वर चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, कोटला रोड, दक्खल चौराहा, बंबा चौराहा, नवीन सब्जी मंडी होते हुए रानी नगर गली नंबर 5 स्थित समिति कार्यालय पर संपन्न हुई।
कार्यालय पर पार्षद दीप सिंह, उषा राठौर, बंटू कुशवाहा, बबलू राठौर, भगवंत शंकर और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और समिति के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल से डॉक्टर नवीन विद्यार्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सिंह, विनोद राठौर, प्रदेश सचिव दिनेश चंद्र राठौर, रविकांत, विकास गुप्ता सहित महिला मोर्चा से अंजना व्यास, सपना शर्मा, पूजा राठौर, यमशी, बबीता, नीलम, प्रियंका तथा मुन्ना, पंकज समेत सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सभी अतिथियों और दिव्यांगजनों का आभार व्यक्त किया।
#Firozabad #TirangaYatra #15August #Divyang #NarayanDivyangSevaSamiti
---