इटाढ़ी: गांधी जयंती पर डीएम ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
Itarhi, Buxar | Oct 2, 2026 गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाटिका और कँवलदह पोखर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।