सत्तर कटैया: आरण गांव से एक महिला अपने चार वर्ष के बच्चे के साथ है लापता, पीड़ित पति ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस से की बरामदगी की मांग
आरण गांव से एक महिला अपने एक चार वर्ष के बच्चे के साथ 3 अप्रेल से ही लापता है। पीड़ित पति ने बिहरा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की सारी दास्तान सुनाते हुये पत्नी एवं बच्चे के सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़ित पति ने बताया कि हर जगह पर खोजबीन के बाद थक हारकर थाना पहुंचे हैं। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।