सत्तर कटैया: पंचगछिया में रामनवमी पर्व को लेकर भगवती स्थान से निकली भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा, बना हुआ है भक्तिमय माहौल
पंचगछिया में रामनवमी पर्व को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रामठाकुर धरोहर समिति द्वारा भगवती स्थान पंचगछिया से इस मौके पर भव्य कलशयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं किशोरी कन्याओं ने भाग लिया। गाजेबाजे के साथ निकली कलशयात्रा पंचगछिया, पटोरी, बिहरा, दोरमा मोड़ होते हुये भगवती स्थान पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।