सत्तर कटैया: मेनहा में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 6 नशेड़ी को गिरफ्तार किया, जांच के बाद सभी नशेडिय़ों को भेजा गया न्यायालय
मेनहा में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 6 नशैड़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नशेड़ी यहां नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये 6 नशैड़ी को गिरफ्तार किया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी नशेड़ियों को जांच कर न्यायालय भेज दिया गया है।