सत्तर कटैया: पटोरी में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 300 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
पटोरी में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 300 ग्राम गांजा एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटोरी में गांजे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।