सत्तर कटैया: पटोरी पंचायत अवस्थित प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया से चैती दूर्गापूजा पर निकली शोभायात्रा एवं कलश यात्रा
पटोरी पंचायत अवस्थित प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया से चैती दुर्गापूजा के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा। गाजेबाजे के साथ निकली शोभायात्रा एवं कलशयात्रा लोगों के लिये आकर्षण बना हुआ था। कलशयात्रा पटोरी, बिहरा, दोरमा मोड़, पंचगछिया होते हुये कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। इस मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।