सत्तर कटैया: बेलाही रकिया में शिवलिंग स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल में निकली कलशयात्रा एवं शोभायात्रा, जुटी लोगों की भीड़
बेलाही रकिया में शिवलिंग की मूर्ति स्थापना को लेकर निकली कलशयात्रा एवं शोभायात्रा। गाजेबाजे के साथ गांव की 251 किशोरी कन्या एवं महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर विभिन्न टोले मोहल्ले होते हुये कार्यक्रम स्थल पहुंचा। बोलबम के जयकारे एवं धूप अगरबत्ती की सुगंध से माहौल भक्तिमम बना हुआ था। 15 अप्रेल को शिवलिंग की जहां स्थापना की जायेगी वहीं प्रवचन कार्यक्रम भी होगा।