रघुनाथ हॉस्पिटल कुल्लू में आज से शुरू हुई दंत चिकित्सा सेवाएं,
सीएमओ डॉ. रंजीत ठाकुर ने किया शुभारंभ
Kullu Times
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रघुनाथ हॉस्पिटल, ढालपुर कुल्लू में आज से आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की गई। इन सेवाओं का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कुल्लू, डॉ. रंजीत ठाकुर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अस्पताल के संकल्प को दोहराया।
हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत अब मरीजों को एडवांस रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT), एंडोडॉन्टिक री-ट्रीटमेंट, रिस्टोरेटिव एवं एस्थेटिक डेंटिस्ट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन सेवाओं के लिए डॉ. प्रणिता खंडेलवाल (MDS – Conservative Dentistry & Endodontics) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगी।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, दंत चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत से कुल्लू एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण डेंटल केयर के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञताओं की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
रघुनाथ हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
Raghunath Hospital Kullu Raghunath Diagnostic Centre Manali
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026