जलोड़ी जोत में फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू।
Kullu Times
दिनांक 09.11.2026 को जलोड़ी जोत में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर बंजार पुलिस की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 08 दोपहिया वाहनों एवं 12 पैदल यात्रियों/ट्रैकर्स को सुरक्षित स्थान सोझा पहुंचाया। इसके अतिरिक्त, दो छोटे वाहनों को टो करके जलोड़ी टॉप पार करवाया गया।
बारानाला के पास सड़क पर बर्फ जमने के कारण वाहनों की आवाजाही फिलहाल बाधित है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ वाहनों को गाड़ागुशैणी मार्ग से भेजा गया तथा स्थानीय लोगों एवं टैक्सी चालकों को पर्यटकों को जलोड़ी जोत की ओर न जाने देने की हिदायत दी गई।
पर्यटकों एवं आम जनता से अपील:
बर्फबारी एवं फिसलन को देखते हुए जलोड़ी जोत की ओर यात्रा करने से बचें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। Kullu Police
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026