रखाईगाड (NH-305) पर ढाबे में आगजनी की घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रखाईगाड (NH-305) स्थित एक ढाबे में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी ने ढाबे में आग लगा दी, जिससे ढाबा जलकर राख हो गया।
किसी की मेहनत, रोज़गार और आजीविका को इस तरह नुकसान पहुँचाना बेहद निंदनीय है। आखिर इस घटना के पीछे कौन है? यह जांच का विषय है।
प्रशासन से आग्रह है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
किसी की मेहनत की कमाई को इस तरह राख कर देना बेहद शर्मनाक है।
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026