#WorldEnvironmentDay पर मुरैना जिले में किया गया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, चंबल संभाग के संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर के निर्देश तथा मुरैना विकासखंड के ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था “मुरैना यूथ अकादमी” द्वारा ग्राम जेवरा खेड़ा, सेक्टर माता बसैया में पर्यावरण संरक्षण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सामुदायिक स्वास्थय अधिकारी (सीएचओ) डॉ. विवेक शर्मा, संस्था प्रतिनिधि श्री संदीप सेंगर, सीएमसीएलडीपी अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की मेंटर श्रीमती सायरा जैन, आशा कार्यकर्ता श्रीमती कस्तूरी देवी, श्रीमती ममता कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पीजी कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरैना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. उपाध्याय, प्रो. किरार एवं डॉ. दिलीप कटारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं तथा अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
122 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026