PMFME योजना से खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिल रहा प्रोत्साहन*
*पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान*
मुरैना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्यमों की स्थापना एवं मौजूदा इकाइयों के विस्तार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक क्रेडिट-लिंक्ड पूंजी अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक प्रदान किया जाता है।
योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सशक्त बनाना, रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना तथा स्थानीय खाद्य उत्पादों को बाजार में बेहतर पहचान दिलाना है। इसके तहत मसाला प्रसंस्करण, अचार, पापड़, बेकरी उत्पाद, मिलेट आधारित उत्पाद, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण सहित विभिन्न खाद्य व्यवसायों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इच्छुक उद्यमी इस योजना का लाभ लेकर अपना खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं अथवा मौजूदा इकाई का विस्तार कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र अथवा खाद्य प्रसंस्करण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।