चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल, दैनिक और जिला स्तरीय जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का गंभीरता और गुणवत्ता से समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जनसमस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।