#न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर आमजन के अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु बाईक रैली आयोजित
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र एवं श्री राकेश कुमार जैन विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर बाईक रैली का आयोजन दिनांक 20 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला न्यायालय परिसर गुना से किया गया।
उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र एवं श्री राकेश कुमार जैन विशेष न्यायाधीश द्वारा दिए गए अपने उद्भोदन में बताया गया कि न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 14 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से आमजन, श्रमिक वर्ग, जेल बंदियो, मानसिक अस्वस्थ्य, वृद्धजनों, स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को उनके विधिक अधिकारों, नालसा एवं सालसा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा कर लाभांवित किया गया। इसी अनुक्रम में आज बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं श्री राधाकिशन मालवीय जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा बाईक रैली में बाईक से सम्मिलित होकर किया गया जिससे आमजन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
श्री राधाकिशन मालवीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के द्वारा बताया गया कि न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत न केवल जिला स्तर पर अपितु तहसील राघौगढ, चांचौड़ा एवं आरोन में भी दिनांक 14 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक 07 दिवसीय विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 09 नवंबर के अवसर पर किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्कूलों मे चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं, जिला जेल, उपजेल, बाल संप्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम, श्रमिक बस्तियों, स्कूलों, कॉलेज मे जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मैराथन एवं बाईक रैली आयोजित की गई। जिसके माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के साथ ही नालसा एवं सालसा की योजनाओं, यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी जाकर लोगों को लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि आज की बाईक रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना है। जिसे हेतु बाईक रैली आयोजित की गई है। उक्त बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चैराहा, सदर बाजार, हाट रोड होते हुए जिला न्यायालय परिसर पर समाप्त होगी। बाईक रैली में पैरालीगल वॉलेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस कांउसेल के अधिवक्तागण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, जिला न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण अपनी बाईक एवं हेलमेट के साथ विधिक सेवा की योजनाओं से संबंधित स्लोगन की तख्तियों सहित सहभागिता कर आमजन को जागरूक करेंगे।
बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय समस्त न्यायाधीशगण जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री भूपनारायण सोलंकी, सचिव श्री श्याम सुंदर लिटौरिया सहित अन्य पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस कांउसेल के अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेंटियर, जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण एवं अन्य आमजन उपस्थित रहे।
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 20 नवंबर 2026 को वृद्धाश्रम गुना में वृद्धजन हेतु विधिक जागरूकता शिविर एवं वन स्टॉप सेंटर गुना में महिलाओं हेतु शिविर आयोजित किया जाकर उनके विधिक अधिकारों, नालसा एवं सालसा की योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, भरण पोषण अधिनियम आदि प्रावधानों की जानकारी दी गई।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP CMO Municipal Council Guna
Guna, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026