नौगढ़: भरदुआ के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुआ हमला, सैंकड़ों लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
भरदुआ के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों व धनुष से हमला कर दिया था। गुरुवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने बताया मामले में वन रक्षक की तहरीर पर 20 नामजद समेत 50 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।