कांति नगर के नाले में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना इलाके में कांति नगर के शिव मंदिर के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दो दिनों के अंदर नाले से दूसरी डेड बॉडी मिलने से इलाके में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नालों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के मौके पर पहुंचने में हुई देरी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। कुछ दिन पहले इसी इलाके के नाले में एक बच्चा डूब गया था, जिसका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।
#DelhiNews #Shahdara #KrishnaNagar #KantiNagar #DelhiPolice BreakingNews DelhiCrime DeadBody Drain Mansoon SNNewsDelhi LatestNews DelhiBreaking CrimeNews