घाघरा: बिशुनपुर विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी की जीत, चांदनी चौक में बांटी गई मिठाइयां
Ghaghra, Gumla | Nov 23, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।पड़ी। जेएमएम के वरिष्ठ नेता अशोक उरांव ने घाघरा के चांदनी चौक में लड्डू खिलाकर सभी को मुंह मीठा कराया। वहीं लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। अशोक उरांव ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत बिशुनपुर की तमाम जनता की जीत है। इसलिए पुनः झामुमो की सरकार बन रही है।