घाघरा: चपका और रन्हे गांव में 3 वाहनों में आग लगने की घटना के बाद एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Ghaghra, Gumla | Nov 22, 2024 चपका और रन्हे गांव में 3 वाहनों में अज्ञात अपराधियों द्वारा लगाए गए आग की सूचना मिलने के बाद घाघरा थाना पहुंचे। इसके बाद रन्हे गांव पुलिस दलबल के साथ एसडीपीओ पहुंच मामले की छानबीन की। और घटनास्थल पर जले बोलेरो और ट्रैक्टर को देखा।ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके उपरांत चपका गांव स्थित मकरा मोड पहुंचे जहां जली अल्टो कार को देखा।थाना प्रभारी को कई निर्देश दिए।