घाघरा: जोरी जैरागी में सड़क हादसा, तीन लोग घायल, घाघरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज
Ghaghra, Gumla | Nov 21, 2024 जोरी जैरागी गांव में मोटर साइकिल सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।तीनों घायलों को परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।तीनों घायल पुटो पनवारी गांव के रहने वाले है।तीनों का इलाज के बाद 2 लोगों को बेहतर इलाज हेतु गुमला रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक मोटरसाइकिल से अपने घर पुटो पनवारी लौट रहे थे।